आकस्मिक मृत्यु में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, पामगढ़ में पानी से डूबने का मामला शामिल

JJohar36garh News|कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।     जिले की तहसील तहसील बलौदा के ग्राम खिसोरा निवासी श्रीमती रंजिता यादव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति भीखम कुमार,  उमेश भारती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता संतोष भारती, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसला निवासी कुमारी साक्षी साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता जोतराम, ग्राम नवागांव (तनौद) के शेरसिंह धनुहार की सर्पदंश  से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती प्रेमबाई, तहसील डभरा के ग्राम सकराली के पुनीराम की पानी में डूबने से मृत्यु होपे पर उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री जाटवर, ग्राम ठनगन के नंदराम नृसिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती संतोषी बाई और ग्राम बोहारडीह के  झुंकू चौहान की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री अमरलाल चौहान को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

See also  संग्रहण केन्द्रों से धान का तत्काल उठाव करे मिलर्स - कलेक्टर