पामगढ़ में आपस में भिड़े 2 बाइक, 2 गंभीर

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के ग्राम पंचायत भादरा में आज शाम 2 बाइक सवार युवक आपस में भीड़ गए, जिससे दोनों को गंभीर चोट आई है| 108 की मदद से उसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया| 
मिली जानकारी के अनुसार मुड़पार ब निवासी विजय पोर्ते अपनी बाइक से पामगढ़ की ओर जा रहा था वह भदरा पहुंचा था की सामने बाइक से आ रहे कोसला निवासी दिनेश साहू के भिड़ंत हो गई|  जिससे दोनों युवक को गंभीर चोट आई| 108 की मदद से दोनों को पामगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया| 

See also  रायपुर : ईसाई समाज ने कलेक्टर से मांगी सुरक्षा, नियमित प्रार्थना सभा के लिए चेतावनी भी दी