Johar36garh (Web Desk)|महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लुटेरे ने एक पुलिस आरक्षक से कैची के नोंक पर उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गया. इसके बाद आरक्षक अपने मोबाइल के लिए थाना में गुहार लगाते नजर आया. पुलिस ने चंद घंटों में लूटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बता दें कि पुलिस परामर्श केन्द्र महासमुंद में पदस्थ आरक्षक हितेश साहू अपनी ड्यूटी समाप्त कर शाम को बाइक से अपने घर अयोध्या नगर जा रहा था. इसी दौरान तुमगांव रेलवे क्रांसिग पर एक लुटेरे ने सरेआम कैची के नोंक पर आरक्षक की मोबाइल लूटकर फरार हो गया. उसके बाद आरक्षक ने पुलिस पेट्रोलिंग को फोन कर आप बीती बताई और कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई.