सूरजपुर हत्याकांड के दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, झारखण्ड जाने वाली बस से पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूरजपुर पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड से आ रही यात्री बस से गिरफ्तार किया है. पुलिस कर्मी को घायल और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी झारखंड की ओर से आ रही यात्री बस में सफर कर रहा था. आरोपी के यात्रा करने की खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को बस से गिरफ्तार किया और बस में ही बलरामपुर सायबर सेल लेकर पहुंची है. जहां पुलिस के आलाधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस जल्द ही सूरजपुर हत्याकांड से जुड़े मामले का खुलासा करेगी.

बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया. यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरे जीना हराम कर रखी है’. जिसपर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया. इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया.

छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से वारकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

CG : आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर को जलाया, जमकर की तोड़फोड़, सरकार पर भड़के सिंहदेव

CG : माँ बेटी के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा कबिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

See also  गिरफ्तार वारंटी को छोड़ने, महिला टीआई को धमकी, 2 पर अपराध दर्ज