JJohar36garh News| छत्तीसगढ़ अजाक्स की प्रांतीय बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई| इसमें प्रदेश भर के का पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती ने की। इस दौरान प्रदेश भर में संविधान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। संविधान यात्रा पूरे जिले के गांव में चलाई जाएगी। जिससे गांव में रहने वाले लोग संविधान में दिए गए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे साथ ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार है।
1.संवैधानिक अधिकारों के के तहत अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों को मिले संवैधानिक अधिकार
2.पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग पदों में भर्ती ,रिक्त पदों में भर्ती विशेष अभियान ,
3.अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए शासन द्वारा स्वीकृत बजट में वितरित राशि की उपयोगिता,
4.गांव के प्रत्येक घरों तक जाति, निवास ,आय प्रमाण पत्र,
5.शिक्षा के अधिकार के कानून के तहत 100% वर्ग के लोगों को प्रवेश दिलाने
6 प्रोफेशनल परीक्षाओं के लिए अनुबंधित कोचिंग संस्थाओं का आकलन
8.शाला त्यागी और उच्च अध्ययन से वंचित छात्रों को उनकी शिक्षा पूर्ण करने के लिए सलाह एवं सहयोग
9.प्रदेश के विभिन्न छात्रावासों में सतत् संपर्क व की जाएगी कैरियर काउंसलिंग
10.महिलाओं बुजुर्गों सामाजिक सुरक्षा पेंशन व उनको मिलने वाले लाभ दिलाने का प्रयास
11.,राज्य सरकार, केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के योजनाओं का जमीनी स्तर पर पहुंचाने व में होने वाली कमियों को दूर करने का प्रयास बारे में दी जाएगी जानकारी,
12.14 अप्रैल 2023 तक पूरे प्रदेश के गांव गांव तक पहुंचने का रखा गया लक्ष्य