बिलासपुर में फ्री फायर की लत ने ले ली 16 साल के लड़के जान, जंगल में फंदे से लटकती हुई मिली लाश

बिलासपुर जिले में मोबाइल गेम की लत ने 16 साल के लड़के की जान ले ली. किशोर ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस की जांच में मृतक के ‘फ्री फायर’ ऑनलाइन गेम का एडिक्ट होने की बात आई सामने आई है.

यह घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के करहीकछार गांव की है. बताया जा रहा कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से डिप्रेशन में था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

 

See also  हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, बीजेपी ने न्यायपालिका को अपमानित किया