अधिवक्ता संघ पामगढ़ के चंदराम पुनः बने अध्यक्ष, निकटतम प्रतिद्वंदी को 11 मतों से दी मात

JJohar36garh News|अधिवक्ता संघ पामगढ़ का आज निर्वाचन हुआ जिसमें एक बार फिर चंद्र राम दिनकर अध्यक्ष चुने गए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्यामलाल साण्डे को 11 मतों से मात दी। अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें चंद राम दिनकर को 46 मत श्यामलाल साण्डे को 34 और राजेश्वर सिंह लहरें को 27 मत मिले एक मत अवैध घोषित किया गया। इसी प्रकार सीताराम कुंभकार उपाध्यक्ष चुने गए उन्होंने अश्वनी कुमार चंदेल को एक तरफा 63 मतों से हराया।


नई कार्यकारणी इस प्रकार है
अध्यक्ष चंद राम दिनकर, उपाध्यक्ष सीताराम कुंभका,र सचिव कांति कुमार दिव्य, सह सचिव दिलीप बंजारे, ग्रंथपाल भरत भूषण बंजारे, कोषाअध्यक्ष सतीश सूर्या, संस्कृति सचिव आशीष तिवारी, इसी तरह कार्यकारी सदस्य में रूपचंद जांगड़े, रोहिणी पटेल, अशोक टंडन, द्वारिका प्रसाद दुबे, विजय खांडेकर और सीता रजक निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में गोपाल कौशिक एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपक भारद्वाज मौजूद थे।

See also  पामगढ़ में फिर बनने जा रही थी बालिका वधु, प्रशासन ने जाकर रुकवाई शादी