छत्तीसगढ़ में अज्ञात महिला की अधजली मिली लाश, फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर

JJohar36garh News|दंतेवाड़ा जिले के परपा थाना क्षेत्र के केशलूर के गुच्छागुड़ा पारा में शुक्रवार की दोपहर को एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस महिला के शव का पंचनामा कर मामले पर कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेकॉज डिमरापाल भेज दिया है।

पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत केशलूर के गुच्छागुड़ा पारा में स्थित एक तालाब के पास बने नहर में आज एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली है। अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही पुलिस मृतिका की शिनाख्ती और उसके परिजनों की तलाश कर रही है। अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गईं।

See also  राहुल के बयान से साफ हुआ कांग्रेस आरक्षण खत्म करना चाहती है : कौशल