MST यात्रियों ने हंगामा कर रोकी एक्सप्रेस, आरक्षित डिब्बे चढ़ने पर टीटी ने काटा चालान 

जांजगीर जिले के अकलतरा रेलवे स्टेशन में टीटी द्वारा चलान काटने से नाराज़  MST यात्रियों का  हंगामा करते हुए ईंजन के सामने पटरी पर खड़े हो गए, बाद में समझाइस के बाद वे माने तब जाके ट्रेन आगे बढ़ी|
मिली जानकारी के अनुसार विशाखापटना से कोरबा जाने वाली ट्रेन 18518 में आज एमएसटी के यात्री स्लीपर बोगी में सफर कर रहे थे. जिस पर टीटी ने यात्रियों को जनरल बोगी में जाने को कहा, नहीं तो चालान काटने की धमकी दी. जिसके बाद यात्रियों और टीटी के बीच विवाद शुरू हो गया और सभी यात्री एक जुट होकर अकलतरा रेलवे स्टेशन में उतर गए. ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया. काफी समझाइस के बाद यात्रियों का हंगामा शांत हुआ और ट्रेन को रवाना किया गया.

आपको बता दे की रेलवे लाइन विस्तार कार्य के कारण अधिकांश ट्रेन रद्द है. जिसके कारण नौकरी पेशा लोग पढ़ाई करने वाले छात्र जो ट्रेन में रोजाना सफर करते है उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. ऐसे में लोकल ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है.

See also  नारायणपुर-अबूझमाड़ मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने ढेर किए 6 माओवादी, इलाके में सन्नाटा

एमएसटी वाले यात्री स्लीपर में चढ़ गए थे और डिमांड एसी-स्लीपर में बैठने की डिमांड कर रहे थे. जिसे लेकर उनका चालान काटा जा रहा था. जिसके बाद उन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और ट्रेन रोक ली. फिलहाल किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

अम्बिकेश साहू

बिलासपुर पीआरओ

अकलतरा से सनी सूर्यवंशी की रिपोर्ट