एकलव्य आवासीय विद्यालय प्रवेश हेतु चयन परीक्षा अब 11 जून को

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर-चांपा जिला के सक्ती विकासखण्ड के संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पलाना खुर्द में शिक्षण  सत्र 2020-21 में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन अब 11 जून को पूर्वान्ह 10.30से दोपहर 12.30 तक बाराद्वार के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा। इस परीक्षा के लिए पहले 31 मई की तिथि निर्धारित थी। परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है।

See also  मेहनत की चमक, सरकारी सहारे से उड़ान: श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप का संस्कार सिटी स्कूल में सुनहरा भविष्य