Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम पंचायत खोंड में मंगलवार की देर सांप काटने से महिला की मौत हो गई | पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही है |
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खोंड निवासी 50 वर्षीय सुनैना बाई पति दुखीराम गोड रात में घर पर सो रही थी, तभी किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया | जानकारी होने पर उसे अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां से उसे बिलासपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही थी इसी दौरान उसकी मौत हो गई |