अकलतरा पौना में युवक ने लगाई फांसी

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के अकलतरा पौना में बीती रात गांव के एक युवक ने आम पेड़ पर फांसी लगा ली|  परिजनों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। घटना मुलमुला थाना की है |
मिली जानकारी के अनुसार पौना निवासी खगेन्द्र श्रीवास पिता शांति श्रीवास उम्र 24 वर्ष बीते रात में गढ़पारा आंगनबाड़ी के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आज सुबह जब गांव में चहल-पहल शुरू हुई तो लोगों की नज़र उस पर पड़ी | घटना के बाद से गांव में आग की तरह सनसनी फैल गयी घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा । जिस जगह में युवक ने फांसी लगाया है वहाँ पर एक बॉटल में पानी व खाने पीने का सामान पड़ा हुआ दिख रहा है। फिलहाल परिजनों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस के जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा।

See also  राज्य स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित