एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, आई गंभीर चोट

बॉलीवुड के एक्शन और कॉमिक हीरो अक्षय कुमार इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के साथ एक हादसा हो गया है और इसमें उन्हें चोट लगी है। अक्षय कुमार अपने को-एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, उसी समय उनके साथ हादसा हो गया है।

आपको बता दें कि इस समय अक्षय कुमार और उनकी अपकमिंग मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पूरी टीम इस समय स्कॉटलैंड में मौजूद है और वहीं पर एक्शन सीन की शूटिंग चल रही थी। हालांकि अक्षय कुमार ने गंभीर चोट लगने के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी और थोड़ी देर तक काम करते रहे।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अक्षय कुमार ने इस एक्शन सीन को शूट करते समय ही खुद को घायल कर लिया है पर उनका कहना है कि उनके चलते फिल्म को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अपने बाकी हिस्सों की शूटिंग जारी रखेंगे, क्योंकि उन्हें ऐसी चोट लगती रहती है। हालांकि उस एक्शन सीक्वेंस को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है और क्लोज-अप शॉट्स के साथ शूटिंग को जारी रखा गया।

See also  खान सर ने बताया पाकिस्तान को तबाह करने का प्लान, 1 तीर से 2 निशाना, देखें विडियो

आपको बता दें कि अक्षय कुमार के साथ उस समय टाइगर श्रॉफ भी उस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में एक खतरनाक स्टंट करते हुए अक्षय कुमार को चोट लग गई थी। चोट के चलते अक्षय कुमार के घुटने पर ब्रेसेस लगाए गए हैं, जिससे अक्षय कुमार को फिलहाल चलने में थोड़ी परेशानी हो रही है।

खबर है कि फिलहला के लिए फिल्म के लिए उस एक्शन सीक्वेंस को रोक दिया गया है। अक्षय ने फिल्म मेकर से कहकर बाकी के अपने क्लोज-अप शॉट के साथ शूटिंग को जारी रखा था ताकि स्कॉटलैंड शेड्यूल को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।