JJohar36garh News|जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग- अलग हुई घटनाओं में करंट लगने से दो युवक की मौत हो गई। घटना के बाद उनके घरों में चीख पुकार मच गई।
पहली घटना ग्राम पंचायत कापन की है। यहां निवासी 25 वर्षीय विजय कुमार कस्यप पिता राधे लाल कस्यप शुक्रवार की सुबह अपने घर में साफ सफाई कर रही थी उसी दौरान नीचे सफाई करते समय विजय ने जैसे ही कूलर को पकड़ा तो कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया । करंट इतना जोरदार था कि वह वहीं बेहोश हो गया । चीख सुनकर घर में मौजूद लोग दौड़कर आए। उन्होंने जब विजय को फर्श पर पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन पर उसे डायल 112 कि माधयम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रहे जहा 112 वाहन रास्ते मे पलट गई
जिसके बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया जैसे तैसे परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहाँ जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना कोटमी सोनार बाजार पारा की है। यहां रहने वाला राजेश थवाईत पिता तीरथ थवाईत अपने घर पर हीटर बना रहा था इस दौरान कूलर से करंट लग गया और वह बेहोश हो गया जब उसे अस्पताल लाया गया तो चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इधर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया