छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, कुछ जिलों में येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। वहीं कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में भी बारिश के आसार है। इसके अलावा उत्तर छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा होगी। आपको बता दें कि प्रदेश में 15 दिनों के ब्रेके के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। कल भी राजधानी रायपुर समेत कई हिस्सों में बारिश हुई है। जिससे लोगों को कुछ हद तक उमस और गर्मी से राहत मिली। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर प्रदेश के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

See also  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरिया पुलिस ने पत्रकार कमरून निशा को महिला सशक्तिकरण हेतु किया सम्मानित