माँ के निधन के बाद भी गिरफ्तारी देने स्वयं थाना पहुंचे अमित बघेल, समर्थकों के बीच हुई झूमाझटकी, भेजे गए 3 दिन की रिमांड पर

माँ के निधन के बाद भी गिरफ्तारी देने स्वयं थाना पहुंचे अमित बघेल : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल देवेन्द्र नगर थाना पहुंचे। जहां पर भारी गहमागहमी के माहौल में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ़्तारी के बाद शुक्रवार को ही पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा के कोर्ट में पेश किया गया। थोड़े देर में कोर्ट का फैसला भी सामने आ गया है जिसके अनुसार, अमित बघेल 3 दिन पुलिस रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान पुलिस बघेल से पूछताछ करेगी।

अमित बघेल ने मां के अंतिम-संस्कार के शामिल होने के लिए अमित बघेल ने आवेदन दिया है। वहीं पुलिस कस्टडी के साथ मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया है। जिनका उनके पैतृक गांव पथरी में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

 

माँ के निधन के बाद भी गिरफ्तारी देने स्वयं थाना पहुंचे अमित बघेल, देवेन्द्र नगर थाने में किया सरेंडर

समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था। बता दें कि, क्रांति सेना के प्रमुख थाने में सरेंडर करने के लिए अपने वकील के साथ पहुंचे हुए थे।

See also  विधानसभा में संसदीय रिपोर्टिंग पर आयोजित वर्कशॉप में शामिल हुए डॉ सुधांशु त्रिवेदी

 

माँ के निधन के बाद भी गिरफ्तारी देने स्वयं थाना पहुंचे अमित बघेल, समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी
थाने के बाहर में बड़ी संख्या में क्रांति सेना के कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि माहौल न बिगड़े। वहीं कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब उन्हें 8 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट के फैसला देने के साथ पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले गई, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

माँ के निधन के बाद भी गिरफ्तारी देने स्वयं थाना पहुंचे अमित बघेल
माँ के निधन के बाद भी गिरफ्तारी देने स्वयं थाना पहुंचे अमित बघेल

थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 3 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया. इसके साथ अब तीन दिनों तक पुलिस पूछताछ कर पाएगी.

See also  धनतेरस पर ठप हुई IRCTC वेबसाइट और ऐप, लाखों यात्री फंसे बुकिंग के लिए

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी.

 

अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा था. रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी. सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

 

 

एसबीआई पेंशन लोन योजना, 14 लाख रूपये तक का लोन आसानी से