अमित जोगी ईलाज के लिए माँ के साथ वेल्लूर रवाना

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी अपनी माँ रेणु जोगी के साथ अपने ईलाज के लिए  सी॰एम॰सी॰ वेल्लूर (तमिल नाडु) के लिए रवाना हो गए है, जब तक वे वापस नहीं आजाते तब तक धरमजीत सिंह अध्यक्ष पद की कमान सम्हालेंगे |  अमित जोगी रवाना होने से पूर्व कहा की “आपको स्मरण होगा कि मेरी गिरफ़्तारी के दौरान मेरा स्वास्थ अचानक बिगड़ गया था। माननीय उच्च न्यायालय की देखरेख में गठित राज्य स्तरीय मेडिकल बोर्ड ने शासन को और स्वयं मेरी माँ डॉक्टर रेणु जोगी ने छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री जी से मिलकर मुझे उपचार के लिए सी॰एम॰सी॰ वेल्लूर (तमिल नाडु)- जहां से लगभग पचास साल पहले उन्होंने अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पूर्ण करी थी- में भेजने का निवेदन किया था। इसका मुख्यमंत्री जी पर कोई असर नहीं पड़ा। उल्टा उनकी सरकार ने माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष सफ़ेद झूट बोला कि मैं इतना तंदुरुस्त हूँ कि इंडिया के लिए औलम्पिक गोल्ड मेडल जीत सकता हूँ,  मैं अपनी माँ के साथ वेल्लूर अपने इलाज के लिए जा रहा हूँ। मुझे मालूम है कि आपकी शुभकामनाएँ मेरे साथ जा रही हैं और बहुत जल्द ही मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपना सब कुछ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में न्यौछावर करने वापस लौटूँगा।” जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी जी के अनुमोदन अनुसार मेरी अनुपस्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक दल के नेता  धरमजीत सिंह जी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कामकाज देखेंगे।

See also  America ne bachcho me mankeypoks ke 2 mamle ki pusthi ki, 1 mamla kalliphornly ka hai