जांजगीर में दशहरा मड़ाई मेला में बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, तेज आवाज और रफ्तार से बाइक चलाने से किया था मना

जांजगीर जिला में दशहरा मड़ाई मेला में तेज आवाज और रफ्तार से बाइक चलाने से मना करने पर 4 लोगों ने एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी| शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 351 (2).115(2),109,103 (5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया| जबकि प्रकरण में शामिल एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया|

इसे भी पढ़े :-किशोर कुमार की बायोपिक में काम करेंगे आमिर खान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बेदराम कश्यप निवासी पेण्ड्री थाना जांजगीर दिनांक 21.10.24 को ग्राम पेण्ड्री में दशहरा मडाई चल रहा था जिसे शाम के 04 बजे देखने गया था जो शाम को 06 बजे मड़ाई मेला देख कर वापस आ रहा था तो देखा कि गांव के बीच बजरंग बली मंदिर के पास प्रार्थी के भाई रामनाथ कश्यप को गांव का गोलू उर्फ सुनील कश्यप अपने अन्य साथियों के साथ मृतक रामनाथ कश्यप को तेज आवाज और रफ्तार से बाइक चलाने से मना करते हो कहकर सभी मिलकर लाठी से मर रहे थे तब प्रार्थी जाकर क्यो मार रहे हो कहकर बीच बचाव किया तो आरोपियों द्वारा तुम मना करने वाले कौन होते हो कहते हुये उसे भी मारपीट करने लगे। मारपीट करने से रामनाथ कश्यप घटना स्थल पर बेहोश हो गया था जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर ले गये कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 810/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  जांजगीर : बहु निकली हत्यारिन, रात दिन के तानों से थी गुस्सा, देखें कैसे दिया घटना अंजाम

इसे भी पढ़े :-किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 65 लाख से अधिक किसान लाभान्वित

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना जांजगीर पुलिस को पता चला कि आहत रामनाथ कश्यप को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया था जिसकी रास्ते में मृत्यु हो गयी की सूचना पर मर्ग क्रमांक 132/2024 धारा 194 BNS कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर पीएम कराया गया है, डाक्टर साहब से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त कर प्रकरण में आरोपियों के विरुध्द धारा 103 (1) बी.एन.एस. जोड़ी गई।

इसे भी पढ़े :-अब रिलायंस रिटेल में मिलेगा सस्ता आटा-चावल, महंगाई से निपटने सरकार की मदद करेंगे अंबानी

हत्या जैसे प्रकरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी (1) सुनील कश्यप उर्फ गोलु (2) राजु कश्यप उर्फ राम किशन (3)कपिल कश्यप उर्फ ईलु एवं प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पुछताछ करने पर मृतक एंव प्रार्थी के साथ डण्डा से मारपीट करना स्वीकार किये जाने से घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद किया जाकर आरोपियों को विविवत् गिरफ्तार कर दिनांक 22.10.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण में शामिल एक विधि विरूद्ध संघर्षत बालक को किशोर न्यायालय में पेश उपरान्त बाल संप्रेषण गृह कोरबा भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

See also  पामगढ़ मे कॉंग्रेस को 8913 की बढ़त, बीएसपी 12732 से पीछे

इसे भी पढ़े :-Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo S20 करने वाला है लॉन्च