बिलासपुर : बेकाबू कार फिल्मी स्टाइल में घूमती हुई खड़ी कार को मारी ठोकर, टला बड़ा हादसा

बिलासपुर-मस्तूरी मुख्यमार्ग स्थित ढेंका गांव में सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक बेकाबू कार फिल्मी स्टाइल में घूमती हुई दिखाई दे रही है, जो सीधे घर के सामने खड़ी कार से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वाहन एक नाबालिग चला रहा था और पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क किनारे कोई बच्चा या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

 

See also  शिक्षकों के वेतनमान पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 15 सितंबर तक जवाब तलब