JJohar36garh News|बिहार के दरभंगा में दो सौतन के बीच हुए विवाद में पूरा परिवार तबाह हो गया। दरअसल पति की दूसरी शादी को लेकर नाराज विवाहिता ने परिवार के चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।इस खौफनाक वारदात में दो की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि पति व सास गंभीर रूप से झुलस गई।
दरभंगा जिले के सुपौल बाजार के शेखपुरा मोहल्ले का यह पूरा मामला है। जानकारी के अनुसार शेखपुरा मोहल्ला निवासी प्लम्बर मिस्त्री खुर्शीद आलम ने 10 साल पहले गांव में ही बीबी परवीन से शादी की थी। संतान नहीं होने पर दो साल पहले खुर्शीद ने पड़ोस के गांव में रोशनी खातून से दूसरी शादी की।पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी बीबी परवीन दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। बावजूद पति ने शादी कर ली। इसे लेकर खूब विवाद भी हुआ। आखिरकार शनिवार की सुबह बीबी परवीन ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। बीबी परवीन ने सौतन समेत पति और सास के उपर पेट्रोल छीड़कर आग लगा दी। और खुद भी झुलस गई।
आग से जलकर बीबी परवीन (35) व उसकी सास रुफैदा खातून (45) की मौत हो गई। जबकि पति दूसरी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। इन दोनों को इलाज के लिए पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इन दोनों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। इधर, क्षेत्र में इस तरह की घटना होने से लोग स्तब्ध हैं। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। दो लोगों की मौत पर परिवार में रोने वाला भी कोई नहीं है।