जांजगीर : माँ के शराब पीने से मना करने पर गुस्साया बेटा, कुल्हाड़ी पर वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर  जिले के नवागढ़ में शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 109 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया |घटना नवागढ़ थाना के ग्राम पोड़ी की है |

जानकारी के मुताबिक पोड़ी गांव निवासी 34 वर्षीय दयाशंकर कश्यप अक्सर शराब पीता था और उसकी मां उसे बार-बार शराब पीने से रोकती थी। 11 मार्च 2026 की सुबह इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में इजाफा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट