सैकेंड हैंड कार को लेकर भड़की पत्नी चली गई मायके, वापस लाने को पुलिस से लगाई गुहार

JJohar36garh News| उत्तर प्रदेश के बरेली में पति पत्नी के बीच तकरार की बेहद अजीबोगरीब वजह सामने आई है। हुआ ये कि पति कार खरीदने जा रहा था। ये बात जब पत्नी को पता चली तो इस वजह से नाराज हो गई क्योंकि पति नई नहीं बल्कि पुरानी सेकेंड हैंड कार खरीदने जा रहा था।इसी वजह से दोनों आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया। दरअसल, पत्नी नाराज होकर मायके चली गई और चेतावनी दी कि वह तब तक घर नहीं लौटेगी, जब तक नई कार नहीं आएगी। पत्नी के इस व्यवहार से परेशान पति को पुलिस से मदद मांगनी पड़ी।

मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले संजीव शर्मा नाम के एक शख्स ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी काफी समय से कार खरीदने का दबाव बना रही है। जब उसने सेकेंड हैंड कार खरीदने की बात कही तो वो भड़क गई और मायके चली गई। पत्नी ने कहा कि जब तक नई कार नहीं लाओगे वो तब तक वो अपने मायके में ही रहेगी।पीड़ित पति बोला- पैसे नहीं हैं, कहां से खरीदूं नई कार

See also  अमेरिका की चेतावनी का असर? भारत ने रोकी रूसी तेल की सरकारी खरीद

पीड़ित संजीव शर्मा ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए वो नई कार खरीदने में सक्षम नहीं है। कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। वह बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। अब घर वापस लौटने के लिए तैयार नहीं है। संजीव ने बताया कि उसकी शादी 2007 में बीना से हुई और उनके दो बच्चे भी हैं। पीड़ित के मुताबिक, उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर शक करती है। वह अक्सर उसकी सरेआम बेइज्जती कर चुकी है। अक्सर वह उसे बिना कुछ बताए मायके भी चली जाती है।पत्नी और बच्चों को सम्मान से रखना चाहता हूं:

पति संजीव ने बताया कि पत्नी और मायके वाले उसके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत भी कर देते हैं, जिसके चलते पुलिस उसे परेशान करती रहती है। पीड़ित ने यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी सहित बच्चों को सम्मान से रखना चाहता है। इस मामले पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र मिला है कि एक युवक की पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई है। दोनों पक्षों को बुलाया जाएगा और बात सुनी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  उत्तर प्रदेश में कांवड़ लेने जा रहे 4 श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, एक की मौत