अनंतिम वरिष्ठता सूची सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश

Johar36garh (Web Desk)|  जांजगीर-चांपा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  ने परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर, बलौदा एवं जांजगीर को पत्र जारी कर रेडी टू ईट फूड प्रदाय हेतु आमंत्रित प्रस्ताव के संबंध में जारी अनंतिम वरियता सूची को शीघ्र सूचना पटल पर चस्पा करने का निर्देश दिया है।

रेडी टू ईट फूड प्रदाय करने हेतु महिला स्व सहायता समूह का चयन एवं कार्य से पृथक करने हेतु  गठित जिला स्तरीय समिति के बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार  अनंतिम वरियता सूची जारी की गयी है।  जारी अनंतिम वरियता सूची परियोजना कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा करते हुए प्रतिवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय को प्रेषित करने कहा गया है। 

See also  पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान बदमाशों और जवानों के बीच हुआ विवाद, जवानों को बेरहमी से पीटा