छत्तीसगढ़ में भी फिर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एनएच-43 पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है।

छत्तीसगढ़ में भी फिर दर्दनाक सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ में भी फिर दर्दनाक सड़क हादसा

बताया जा रहा है कि कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और शवों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में भी फिर दर्दनाक सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ में भी फिर दर्दनाक सड़क हादसा

छत्तीसगढ़ में भी फिर दर्दनाक सड़क हादसा, मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रहे हैं 

दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी खटंगा गांव के रहने वाले थे. आस्ता थाना क्षेत्र के एक मेले से लौट रहे थे कि रास्ते में यह भयावह दुर्घटना हो गई. इस घटना में  राधेश्याम यादव, उदय कुमार चौहान,सागर तिर्की, अंकित तिग्गा, दीपक प्रधान की मौत हो गई है. मृतक राधेश्याम यादव (26) के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि रात करीब देर तक सभी दोस्त साथ थे और घर लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतक दीपक राम, अमर राम के घर का इकलौता सहारा था और दोस्तों के साथ मेले से लौट रहा था. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.

See also  Big Breaking : पामगढ़ ब्लॉक में आज मिले 5 संक्रमित 

 

बजाज फाइनेंस दे रहा है 50 हजार से 30 लाख तक का पर्सनल लोन, लम्बी अवधि के लिए, जाने पूरी जानकारी