छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर में 10 लोग संक्रमित, दिल्ली गए सभी अधिकारियों को बुलाया वापस

JJohar36garh News| छत्तीसगढ़ में कोरोना का सितम जारी है. राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. ACB/EOW दफ्तर में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. विभाग के टीआई और कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एसीबी/ईओडब्ल्यू दफ्तर में हड़कंप मचा हुआ है. संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. ACB/EOW चीफ आरिफ शेख भी होम आइसोलेट हो गए हैं. बता दें कि निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की तलाश में दिल्ली गई ACB/EOW की टीम भी कोरोना संक्रमित पाई गई है. 4 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. दिल्ली गए सभी अधिकारियों को वापस बुलाया गया है

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ का बढ़ाया टार्गेट, 160 लाख मीट्रिक टन धान की करेगी खरीदी