छत्तीसगढ़ में अपनी माँ से बचाने दो बच्चों ने लगाई कोतवाली में गुहार 

Johar36garh (Web Desk)| रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना के अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला के दोनों बच्चे अपने ही मां के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना पहुंचे थे.उनका आरोप है कि उनकी मां उनके बैडमिंटन कोच से घंटो बातें करती हैं और इस दौरान उन्हें कमरे में बंद रखती थी। जिसके कारण उनको बाथरूम का पानी पीना पड़ता था. पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

दरअसल पूरा मामला यह है कि बैकुंठपुर रामलीला मैदान के पास रहने वाले 2 बच्चे अपनी मां के आरोपों से परेशान होकर थाने पहुंचे. और उनको अपनी मां से बचाने की गुहार लगाई उन्होंने कहा कि मेरी मम्मी मेरे पापा को बिना बताए बैडमिंटन कोच के साथ 4-4 घंटे बाद करती है. हमें खाना पीना नहीं देती है. इसके साथ ही बच्चों ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें धमकी दी है कि अगर यह बात अपने पापा को बताई तो वह उनको चाकू से मार देगी और बालकनी से फेंक देगी.

See also  मुख्यमंत्री विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए हैं सजग

उन्होंने पुलिस को बताया कि जब दानवीर सर का फोन आता है। तो हम लोग डर जाते हैं. मम्मी हम को रात में भी कमरे में बंद कर देती थी. हमको बाथरूम का पानी पीना पड़ता था. हम को खाना भी नहीं देती थी। इसलिए मेरी मम्मी को इस बात की सजा दीजिए और हम को बचा लीजिए। हम लोग अपनी मम्मी से बहुत डरे हुए हैं.फिलहाल कोतवाली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए धारा 506 और 342 के तहत अपराध दर्ज किया है.