अर्जेंटीना ने एफआईएच प्रो-लीग के मुकाबले में भारत को 4-2 से हराया

राउरकेला
भारतीय हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जिसे रविवार को यहां राउरकेला चरण के अंतिम मुकाबले में अर्जेंटीना ने 4-2 से हराया। इस मुकाबले में भी टीम की पुरानी कमजोरियां उभरकर सामने आईं।

अर्जेंटीना की ओर से तादेओ मार्कुची (28 वां मिनट, 49 वां मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि टोमास दोमेने (18 वां मिनट) और लूसियो मेंडेज़ (43 वां मिनट) ने भी अहम योगदान दिया।

भारत के लिए बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में आदित्य लालेज (50 वां मिनट) और संजय (59 वां मिनट) ने गोल किए। टीम को कुछ दिन पहले अर्जेंटीना के हाथों 0-8 की करारी हार कर सामना करना पड़ा था।

 

See also  जो रूट का मैनचेस्टर प्रेम जारी, इतिहास रचने को तैयार - पोंटिंग और द्रविड़ निशाने पर