अकलतरा| आवास और शौचालय निर्माण की राशि को लेकर ब्लॉक से लगे अर्जुनी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच, उपसरपंच और सचिव के खिलाफ मोर्चा कॉल दिया है, छः माह से भटक रहे ग्रामीणों ने तत्काल कार्यवाही नहीं होने पर 2 दिसम्बर को अकलतरा हाइवे पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है | इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच कर सीइओ को ज्ञापन भी सौंपा है |
ग्राम पंचायत अर्जुनी के ग्रामीण बड़ी संख्या में गुरुवार को जनपद पंचायत अकलतरा थे | उन्होंने बताया की सरपंच कविता बाई गोड़, उपसरपंचकामत प्रसाद रात्रे और सचिवजलाधर निर्मलकर द्वारा शौचालय निर्माण व आवास निर्माण योजना का पैसा आने के बाद भी भुगतान नही किया है। ग्रामीणों इसकी लिखितशिकायत अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है इसके बावूजद अब तक इनके खिलाफ जांच करना तो दूर सुध तक नहीं ली गई है | इससे परेशान होकर एक बार अर्जुनी के ग्रामीण महिला युवा बड़ी संख्या में जनपद कार्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे जिस पर अकलतरा सीईओ ने शनिवार को अर्जुनी पहुँचकर जांच करने का आश्वासन दिया | साथ ही दोषी पाए जाने पर उन सभी के ऊपर कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। इस पर ग्रामीणों ने कार्यवाही नही होने पर 2 दिसंबर को अकलतरा हाइवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है |
ग्रामीणों का आरोप सही है, जल्द ही जांच की जाएगी
सत्यव्रत तिवारी
सीईओ जनपद पंचायत अकलतरा
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप जनपद पंचायत अकलतरा पहुंचे ग्रामीणों से सरपंच पर आवास के नाम पर सभी से हजारों रूपये वसूली करने का आरोप लगाया है | देखे विडिओ
देखे विडिओ
अकलतरा से सनी सूर्यवंशी की रिपोर्ट
