सरकार से अशोक लेलैंड को मिला 2,100 से ज्यादा बसों का ऑर्डर

नई दिल्ली
 बस बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को महाराष्ट्र सरकार से बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है। कंपनी को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MMRTC) से 982 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके मुताबिक कंपनी को 2,104 वर्जिन पैसेंजर बसें सप्लाई करनी होंगी। कंपनी का कहना है कि वह अगले महीने ही डिलीवरी शुरू कर देगी। इसके साथ ही MMRTC के बेड़े में अशोक लेलैंड की बसों की संख्या बढ़ जाएगी। MMRTC देश की सबसे बड़ी सरकारी अंडरटेकिंग्स कंपनियों में से एक है। उसके पास 15,000 से ज्यादा बसों को बेड़ा है। अशोक लेलैंड बस बनाने वाली दुनिया की टॉप पांच कंपनियों में शामिल है।

अशोक लेलैंड का हेडक्वार्टर चेन्नई में है। कंपनी का कहना है कि MMRTC को सप्लाई की जाने वाली बसों में सीएमवीआर स्टैंडर्ड्स का पालन किया जाएगा। इनकी बॉडी एआईएस-153 कंप्लायंट होगी और इसमें आईजेन6 बीएस 6 ओबीडी-2 टेक्नोलॉजी के साथ 197 एचपी-सीरीज इंजन लगा होगा। साथ ही इनमें रियल इंजन सस्पेंशन की भी व्यवस्था होगी। इन बसों को राजस्थान के अलवर और चेन्नई में अशोक लेलैंड के एक्सक्लूसिव बस बॉडी प्लांट्स में तैयार किया जाएगा। कंपनी के एमडी एंड सीईओ शेणु अग्रवाल ने कहा कि यह ऑर्डर यह दिखाता है कि अशोक लेलैंड आधुनिक सुविधाओं वाले प्रॉडक्ट्स उतारने को लेकर कितनी समर्पित है।
22 साल में पहली बार हुआ ऐसा… रियल एस्टेट और स्टॉक मार्केट डूबने के बाद चीन पर आई नई आफत

See also  2000 के नोट चलन से बाहर, सितम्बर तक बदलने का मौका 

कंपनी का शेयर

इस बीच  शुरुआती मार्केट में अशोक लेलैंड के शेयर सपाट ट्रेड कर रहे हैं। दोपहर बाद 12.30 बजे 0.02% की तेजी के साथ 228.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस रेट पर कंपनी का मार्केट कैप 66,979.91 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 245.60 रुपये और न्यूनतम स्तर 157.65 रुपये है।