जांजगीर जिला के चाम्पा में शराब पीने पैसे की मांग पर विवाद कर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी को पकड़ने में चांपा पुलिस को सफलता मिली है | आरोपी धारदार हथियार से गले में प्राण घातक हमला कर मौके से फरार हो गया था| पुलिस टीम के द्वारा रिपोर्ट के 12 घंटे में आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा लिया | साथ ही आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर लिया है| घटना चाम्पा थाना क्षेत्र के बहेराडीह की है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मंगलुराम यादव निवासी बहेराडीह अपने दिनांक 29 12 25 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शाम करीबन 4:30 बजे घर से तेली तालाब की ओर दिशा मैदान करने गया था जो वापस आते समय पड़ोस के ओम प्रकाश यादव पिता रामचरण यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बहेराडीह स्कूलपारा से मिला ओम प्रकाश यादव अपने गाय को ढूंढने घर से निकला था | जो आरोपी ओम प्रकाश यादव के द्वारा प्रार्थी को शराब पीने के लिए बोला प्रार्थी के द्वारा मना करने पर आरोपी ने धमकाते हुए शराब पीने को बोला नहीं तो शराब पीने के लिए पैसा देने बोला|
इस बात को लेकर आरोपी गाली गलौज करने लगा और अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी की हत्या करने की नीयत से गले पर प्राण घातक हमला किया| गला काटने से अत्यधिक खून निकलने लगा और घटनाकरित करने के बाद आरोपी ओम प्रकाश यादव मौके से भाग गया | इसकी रिपोर्ट पर थाना चापा में तत्काल हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया| मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चापा श्री यदुमणी सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए इसके क्रम में थाना चापा से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया|
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर सभी आरोपी ने प्रार्थी मंगलू राम यादव के साथ चाकू से प्राण घातक हमला करना स्वीकार किया आरोपी ओम प्रकाश यादव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चापा, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, भूपेंद्र गोस्वामी, गौरी शंकर रॉय का विशेष योगदान रहा