अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक से करता रहा दुष्कर्म, जांजगीर जिला की घटना

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के फगुरम में एक युवक ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म किया| शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है|

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता परिजनों के साथ शनिवार को फगुरम चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है| शिकायत में बताया की ग्राम भाटा निवासी हीरा शंकर डड़सेना नाबालिक को बहला फुसलाकर उसके साथ अश्लील फोटो खिचवा लिया, फिर उसको वायरल करने की धकमी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा | साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था |

इसकी सूचना नाबालिक ने परिजनों को दी जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की| शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 506 376 भादवि 6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया|  पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है |

See also  डिप्टी सीएम की नक्सलियों को चेतावनी: हत्या और IED नहीं हटे, तो शांति वार्ता नहीं होगी