CG : हमला उहिच मैडम चाही, सीएम ने दूसरे मैडम का रखा प्रस्ताव, लेकिन छात्र उसी मैडम पर अड़ा रहा, विडियो देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुरे विधानसभा का भ्रमण कर रहे हैं, और भेंट मुलाकात के दौरान जनता से सीधे रूबरू हो रहे हैं, इसी दौरान सीएम इस विधानसभा पहुंचे थे, जनता से चर्चा के दौरान माइक एक छात्र के पास पहुँच गया| उसकी बातें सुनकर मौजूद सभी लोग लोटपोट हो गए| मुख्यमंत्री भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए| ये विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है| ये किस विधानसभा का है ये नहीं पता, लेकिन छात्र का मैडम के प्रति रूचि थी या समाजशास्त्र विषय के प्रति ये बड़ा दिलचस्प था|

छात्र के हाथ में माइक पहुचते ही पहले उसने नाती होने की बधाई दी, उसके बाद छात्र ने अपनी समस्या रखी जिसमें बताया की उसके कॉलेज में समाज शास्त्र की एक नंबर मैडम थी जो मस्त पढ़ाती थी, लेकिन उसका तबादला कही और हो गया था| जिसकी वजह से पिछले 3 महीने तक उस विषय की पढाई नहीं हुई थी| जिस पर मुख्यमंत्री ने एक प्रोफेसर वहां भेजने के आदेश अधिकारीयों को दिए, लेकिन छात्र उसी मैडम को वापस लाने की जिद्द करने लगा, सीएम ने छात्र को समझाने की कोशिश करता रहा लेकिन छात्र उसी मैडम के लिए अड़ा रहा| उसकी बातें सुनकर मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री, आला अधिकारी और मौजूद लोग लोटपोट हो गए|

See also  20 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, जनजातीय गौरव दिवस में होंगी शामिल

देखें विडियो

https://www.instagram.com/reel/CotjYG5JSKx/?utm_source=ig_web_copy_link