पामगढ़ में सांप्रदायिक सौहार्द्र ख़राब करने की कोशिश, समाज के लिए व्हाट्सआप स्टेट्स पर लिखा आपत्तिजनक शब्द, थाना में किया शिकायत

पामगढ़ में एक युवक ने डॉ. अम्बेडकर जयंती की रैली के बाद अपने व्हाट्सआप स्टेट्स पर समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखकर वाइरल कर लिया| इससे पूर्व भी कुछ युवकों ने झण्डे के साथ छेडछाड भी की थी| जिसे आपसी सामंजस्य के बाद निपटारा कर दिया था|  लेकिन रविवार को गाँव में रैली निकाली गई थी| जिसके बाद रात में इस युवक के द्वारा अपशब्द लिखने के बाद समाज के लोग आक्रोशित हो गए| सोमवार की सुबह गाँव के लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचकर उन युवकों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है| घटना ग्राम पंचायत रसौटा की है|

सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग पामगढ़ थाना पहुंचे|आवेदन में बताया गया है की डॉ. अम्बेडकर जयंती के दौरान गाँव के सड़क किनारे पेड़ और घरों में नीला झंडा लगाया गया था| जिसको कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा निकालकर फेंक दिया था|  उसके बाद व्हाट्सआप स्टेट्स पर समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखा है| आवेदन में 4 लोगों का नाम शामिल किया है| जिसमें शिवम् यादव, मनीष साहू, अभिषेक साहू और संदीप साहू का नाम शामिल है| पत्र के माध्यम से उन्होंने तत्काल इन लोगों पर कार्यवाही की मांग की है| फ़िलहाल थाना प्रभारी सनत कुमार मात्रे ने आवेदन लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद समाज के लोगों का आक्रोश शांत हुआ|

आपको बता दें की छत्तीसगढ़ के बेमेतरा और जांजगीर जिला के महंत की घटना के बाद पुलिस विभाग ने सोशल मिडिया पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी जो दो समुदाय के बीच का माहौल ख़राब करें, उस पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही थी| इसके बाद भी इस प्रकार की टिप्पणी से किसी भी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता| आवेदन में लिखा है की उन लोगों पर कार्यवाही नहीं होने माहौल ख़राब होने पर जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की बात कही है|
See also  Pamgarh : सिविल सर्जन, बीएमओ और महिला चिकित्सक को कारण बताओ सूचना जारी