संविधान दिवस पर अत्याचार व शोषण के खिलाफ लड़ने की खाई कश्मे

संविधान दिवस पर भीम आर्मी की जांजगीर जिले के ग्राम सरसकेला के कार्यकर्ताओं ने शोषण अत्याचार के खिलाफ हमेशा लड़ने की कसम खाई| भीम आर्मी युवती/महिला छत्तीसगढ़ टीम का परिवर्तन वादी कार्यकर्ता पीताम्बर बंजारे जी के मार्गदर्शन में भीम आर्मी की यह टीम अपनी जगह समाज में और महिलाओं युवतियों को उनकी सच्ची सम्मान दिलाने के लिए कार्य कर रही है यह भीम आर्मी युवती महिला छत्तीसगढ़ की टीम समाज में हो रहे अन्याय अत्याचार शोषण के खिलाफ जम कर विरोध करते हैं, संविधान में निहित मौलिक अधिकार,महत्ता,सामाजिक एकता,आरक्षण, महिलाओं के विशेष अधिकार और विशेष भीम आर्मी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला | ग्राम सारसकेला ऊर्जावान साथी जाबांज समाज सेवकों द्वारा  ऐतिहासिक कार्यक्रम और यह पहल किया गया जो लगातार समाज में समानता भाई चारा और समाज के हक अधिकारों के मुद्दे को उठाते रहे हैं,और शोषण अत्याचार के खिलाफ जम कर विरोध करते हैं,
प्रमुख संरक्षक लोगों ने अपनी अहम योगदान देते हुए सबको बहुजन इतिहास के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराए जिसे गांव के लोग बड़े धैर्य पूर्वक सून रहे थे| यह कार्य पूरे छत्तीसगढ़ में जोर सोर से चल रही है और लगातार इसी तरह चलता रहा तो सामाजिक बदलाव आने में देरी नहीं होगी लोग अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर भीम आर्मी में काम करने को तैयार हो रहे हैं और लगातार उनकी संख्याओं में वृद्धि हो रही है। यह युग आंबेडकर युग बनने में अब कोई देरी नहीं ,जल्द ही यह ऐतिहासिक पहल सफलता की ओर झुकने लगेगी । इस अवसर पर भीम आर्मी युवती महिला छत्तीसगढ़ के कार्यों को देख कर उन्होंने कंधे से कंधा मिला कर हर परिस्थिति में साथ देने का आश्वासन दिया|कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप महिलंगे ने किया
संविधान दिवस में विशेष रूप से भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश आजाद ,बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष दिलीप कुर्रे, जिला संयोजक राजकुमार वारे कुमारी आगरे,मीनाक्षी ,करिश्मा,जागेश्वरी,राधिका ,नम्रता, पुष्पा ,ज्योति , जया ,आरती,,ललिता,नंदिनी, कौषिल्या,कुमारी उतरा,चांदनी,कविता,तान्या,हंस कुमारी, संतोषी मैम, संगीता, मालती, शिवकुमारी, पार्वती, गरिमा, शुशिला, लक्ष्मी कांति, संतोषी, समारीन बाई, गजबाई, अंजली, दिव्या, संध्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे |

See also  82 नायाब तहसीलदार पदोन्नत, देखें जांजगीर जिला और पामगढ़ में क्या हुआ बदलाव