Johar36garh (Web Desk) | छत्तीसगढ़ कवर्धा जिला में अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक की हत्या कर दी | आरोपी ने खुद ही पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप युवक पर लगा है. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. मामले में जांच की जा रही है.
कवर्धा पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार एक युवक के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना कोतवाली थाने के रविदास नगर की है.आरोपी का नाम संजय कोशले और मृतक की पहचान राजकुमार जोशी के रूप में की गई है.
आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में राजकुमार जोशी पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी का मृतक के साथ पहले भी विवाद हुआ था. हत्या के बाद आरोपी ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया. कोतवाली पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है. मामले में मृतक व आरोपी के जान पहचान वालों व रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है.