Ayushman Bharat Card Limit 2025: आप जानते हैं अगर आपके आयुष्मान कार्ड की 5 लाख की लिमिट खत्म हो गई है, तो फ्री इलाज होगा या नहीं? जानिए कब रीसेट होती है लिमिट, कैसे मिल सकती है स्पेशल परमिशन, लिमिट खत्म होने के बाद फ्री इलाज के लिए कहां संपर्क करें।

क्या है आयुष्मान भारत योजना?
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। इसका मकसद देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को फ्री इलाज की सुविधा देना है। इस योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट पैनल हॉस्पिटल्स में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। लाखों लोगों ने अब तक इस योजना से कैंसर, हार्ट सर्जरी, और दूसरे बड़े इलाज कराए हैं, वो भी बिना एक पैसा खर्च किए।
कितनी होती है कार्ड की लिमिट?
कार्ड धारकों को सरकार की ओर से हर साल 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज दिया जाता है। ये लिमिट पूरे परिवार के लिए होती है यानी एक परिवार के सभी सदस्य मिलकर 5 लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते हैं। इसमें ऑपरेशन, बड़ी बीमारियों का इलाज और सर्जरी शामिल है।

कार्ड लिमिट खत्म होने के बाद कैसे मिलेगा फ्री इलाज?
अगर किसी का इलाज बहुत बड़ा है और 5 लाख की लिमिट खत्म हो गई है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। हर वित्तीय साल की शुरुआत में आयुष्मान कार्ड की लिमिट दोबारा से रीसेट हो जाती है। यानी नए वित्तीय साल के शुरू होते ही आपको फिर से 5 लाख की नई लिमिट मिल जाती है। इसके बाद आप उसी कार्ड से दोबारा फ्री इलाज करवा सकते हैं। लेकिन अगर आपका इलाज लिमिट खत्म होने के बाद भी चल रहा है और नया वित्तीय साल शुरू नहीं हुआ है, तो उस स्थिति में थोड़ा इंतजार करना होगा।
कार्ड लिमिट खत्म होने के बाद इलाज के लिए स्पेशल परमिशन कैसे मिलती है?
कुछ मामलों में, अगर मरीज की हालत बहुत गंभीर है, तो जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) या आयुष्मान हेल्प डेस्क से विशेष अनुमति लेकर इलाज जारी रखा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी या पैनल वाले प्राइवेट अस्पताल में संपर्क करना होगा। वहां का आयुष्मान हेल्प डेस्क या एडमिन विभाग आपको प्रक्रिया समझा देगा। इसके लिए अपने जिले के आयुष्मान हेल्प डेस्क या स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में संपर्क करें। आप सीधे अस्पताल के आयुष्मान काउंटर पर जाकर भी जानकारी ले सकते हैं। या फिर आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से बात कर सकते हैं।
Work From Home : मोबाइल से घर बैठे कमाएं ₹25000 महीना, जानें नया तरीका