BIG BREAKING NEWS : जांजगीर में रेत माफिया :  रेत से भरी हाइवा ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचे SDM और तहसीलदार

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिले में रेत तस्करी की रोकने पहुंचे अफसरों को गाड़ी को ठोकर मारते हुए हाइवा फरार हो गई| घटना में महिला SDM और तहसीलदार बाल-बाल गए|  कार को तहसीलदार चला रहे थे | हाइवा को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुए| घटना अमोदा मुख्य मार्ग की है |  किसी के पास कोई वैध कागजात नहीं थे | सभी गाड़ियों को जांजगीर कलेक्टोरेट लाया गया है | जहां से उन्हें खनिज विभाग को सौंपा जायेगा |

जांजगीर जिले की जीवनदायनी हसदेव नदी के अमोदा घाट में अवैध रूप रेत की जानकारी बुधवार की देर रात प्रशासन को मिली| SDM मेनका प्रधान, तहसीलदार प्रकाश साहू, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर पटेल, प्रशिक्षु तहसीलदार आशीष कुमार पटेल पूरे दल-बल के साथ रात 2 बजे दबिश दी | इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में गाड़ियां रेत भरने में लगी हुई थी |  इसी बीच 10 -12 हाइवा वहां से भागने शुरू कर दिया| जिसे रोकने के लिए एक कार में SDM मेनका प्रधान और तहसीलदार प्रकाश साहू गए| कार को तहसीलदार चला रहे थे| इसी दौरान एक हाइवा ने उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी | जिससे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन हाइवा फरार होने में कामयाब हो गए |  हालांकि घटना में दोनों अधिकारी को चोट नहीं आई, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गया|  जिले में रेत माफिया इतने बेखौफ हैं इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है की प्रशासन को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं और उन्हें ठोकर मारते हुए भाग निकले |

मिली जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर थी, जिसमें दर्जन भर गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है, बाकि फरार होने में कामयाब हो गयी | अधिकारियो ने बताया की अधिकांश गाड़ियों को नाबालिकों द्वारा चलाया जा रहा था | जिनके पास किसी प्रकार का कोई परमीशन नहीं था, और नहीं कोई कागजात थी | सभी गाड़ियों को जांजगीर कलेक्टोरेट लाया गया है | जहां से उन्हें खनिज विभाग को सौंपा जायेगा |
See also  छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा : बिलासपुर से भोपाल के लिए विमान सेवा का शुभारंभ