दुधमुही बच्ची के शव को हॉस्पिटल में छोड़ भागे परिजन, स्वास्थ्य विभाग ने कराया अंतिम संस्कार

JJohar36garh News|एक 7 माह की दुधमुही बच्ची को उनके ही माँ-बाप ने अनाथ कर दिया, कारण सिर्फ इतना की उस बच्ची की मौत कोरोना से हो गई थी| जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन वह बच नहीं पाई और उसकी मौत हो गई| यह खबर मिलते ही परिजन उसे उसी हाल में छोड़कर फरार हो गए यहाँ तक की अपने घर में ताला लगा दिए| स्वास्थ्य विभाग ने तोरवा मुक्तिधाम में बच्ची का अंतिम संस्कार कराया|

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी देव कुमार मार्शल की सात महीने की बच्ची अहाना का निधन 29 अप्रैल को इलाज के दौरान सिम्स बिलासपुर में हो गया। जिसके पश्चात अहाना के मां बाप उसके शव को सिम्स में ही छोड़कर भाग गए। उनके द्वारा दिये गए पते पर खंड चिकित्सा अधिकारी मस्तूरी द्वारा जाकर पतासाजी की गई पर घर बंद था इसके अलावा पिता देव कुमार मार्शल का मोबाइल भी बंद मिला जब इस संबंध में पड़ोसियों से बात की गई तब पड़ोसियो ने भी कुछ बताने से मना कर दिया।

See also  2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, तुलसी और फूलो देवी का कार्यकाल होगा खत्म

शासन के नियमानुसार 72 घंटे के इंतजार और साथ ही मां बाप का प्यार जाग जाए और वो अपनी इस नन्ही बच्ची के अंतिम दर्शन के लिए आ जाए इस उम्मीद से आज शाम 5 बजे तक परिजन का इंतजार किया गया पर जब कोई नही आया तो जिला प्रशासन बिलासपुर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं सिम्स के कर्मचारी प्रवीण कौशिक, राकेश मौर्य, अरविंद चौबे की उपस्थिति में शव का पंचनामा करते हुए बच्ची के शव को अंतिम संस्कार हेतु तोरवा मुक्तिधाम भेजा गया जहां प्रभारी अधिकारी तोरवा मुक्तिधाम नायब तहसीलदार राजकुमार साहू द्वारा नियमानुसार इस छोटी बच्ची के लिए कब्र खुदवा कर अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया को पूरा किया गया।