JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने प्रदेश के कई इलाकों में फिर से ठंड बढ़ गई है। बीती देर रात से कई जिलों में बारिश हुई। जांजगीर जिला पामगढ़ ब्लॉक से लगे आसपास के गांवों में बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में कमी आई है।
मंगलवार की दोपहर आए अचानक तूफ़ान ने जिला की फ़िजा ही बदल दी है| इससे मौसम साफ था और गर्मी आने के संकेत दिखाई दे रहे थे, लेकिन आसमान में छाए काले बादल से बदले मौसम के मिजाज के चलते आज सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। देर हुई बारिश ने मौसम में ठंडकता ला दी है| आज सुबह भी तड़के तेज बारिश भी हुई | मौसम विभाग की माने तो कई जगहों में हल्की बारिश के आसार है।