बाड़ी में रखें आधा दर्जन प्रोफाइल सीट पार, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस 

Johar36garh (Web Desk)| अकलतरा के पकरिया झुलन में बीते रात घर के बारी में रखे 6 नग सीट को चोरों ने पार कर दिया | शिकायत पर मुलमुला पुलिस ने मामला दर्ज़ कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है |
जानकारी के अनुसार पकरिया में निवासी देवेन्द्र कश्यप पिता ललित कश्यप बाजार नहर के पास अपने जमीन पर मकान निर्माण कार्य करवा रहा है। मकान को छाने के लिए 2 दर्जन प्रोफाइल सीट खरीदकर लाया हुआ था| जिसे अपने परिचित गणेश राम कश्यप के घर के बाहर बारी में सीट को रखा हुआ था । मंगलवार की सुबह जब गणेश कश्यप सुबह उठ कर घर से बाहर निकला तो देखा सीट इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था जिससे गणेश को सीट चोरी  होने का शक हुआ तो घटना की जनकारी फ़ोन पर देवेन्द्र को दिया।  उसके बाद देवेन्द्र अपने परिवार के साथ जब सुबह गणेश के घर बारी पहुँचा तो देखा उसमें से आधा दर्जन सीट चोरों ने पार कर दिया था । जिसमे 12 फीट के 6 नग व 16 फ़ीट के 1 नग सीट गायब था जिसकी कीमत कुल 7600 सौ रुपये का सीट चोरी होना बताया है। पीड़ित ने चोरी की शिकायत मुलमुला थाना में की है | पुलिस ने मामला दर्ज़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है |

See also  रायपुर : अपने जान की परवाह किए बिना काम करती हैं नर्सेस: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल