JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में मंगलवार की शाम बाइक की ठोकर से छात्र घायल हो गया| जिसे उपचार के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां दोनों का उपचार जारी है
मिली जानकारी के अनुसार भदरा निवासी छात्र वीरेंद्र काठे कम्प्यूटर कोचिंग से घर पैदल जा रहा था| वह शराब दुकान के पास नहर के कुछ ही दूर पहुंचा था की एक बाइक ने उसे ठोकर मार दी| जिससे वह घायल हो गया| वहीं बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया| लोगों की मदद से दोनों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां उपचार जारी है| बाइक चालक युवक ने बताया की पहले उसके बाइक को किसी अन्य बाइक ने ठोकर मार कर अनियंत्रित कर दिया, जिससे यह घटना घटी है| खबर लिखे जाने तक दोनों का हॉस्पिटल में उपचार जारी है|