Breaking : पामगढ़ में ईको कार ने बाइक को मारी ठोकर, 1 गंभीर रूप से घायल 

Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में बुधवार की शाम चण्डीपारा राईसमील के पास पामगढ़ की ओर से आ रही ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी |  जिससे दोनों घायल हो गए, जिसमें एक को गंभीर चोट लगी है | घटना को अंजाम देने के बाद कार मौके से फरार हो गया | 

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ चण्डीपारा राइस मिल के पास की घटना है  धरदेई निवासी किशन साहू और पुरुषोत्तम पटेल किसी काम से अकलतरा गए हुए थे| वे वापस लौट रहे थे की राइसमिल के पास सामने से आ रही कार ने उन्हें ठोकर मार दी | ठोकर से दोनों सड़क के नीचे खेत में जा गिरे, ठोकर से एक युवक का पैर में गंभीर चोट आई है |  घटना के वक्त वहाँ मौजूद लोगों ने कार का पीछा किया लेकिन असफल रहे | उन्होंने घायलों को खेत से बाहर निकलकर तिराहे पर बने दुकान की परछी में पहुंचाए |  इस दौरान तेज़ बारिश शुरू हो गयी |  सूचना पर पहुंची 108 ने घायलों को पामगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया |

See also  CG : घर घुसकर पति-पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर हालत में भर्ती