Big Breaking News:पामगढ़ में बाइक से गिरकर चाचा-भतीजा गंभीर, चाचा का पैर टूटा तो भतीजे का कमर

Johar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ कुटराबोड़ में रात 9 बजे बाइक से गिरकर चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए | चाचा का पैर टूटा तो भतीजे का कमर, दोनों को गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर किया गया है | ये दोनों ग्राम पंचायत भदरा के सरपंच परिवार से हैं | 

मिली जानकारी के अनुसार भदरा निवासी धरम सिदार 26 अपने भतीजे ओमप्रकाश सिदार 12 साल के साथ पामगढ़ से भदरा बाइक से जा रहा था, वे कुटराबोड़ DAV स्कूल के पास पहुंचे थे की बाइक से गिर गए| जिससे दोनों को गंभीर चोट आई| डायल 112 की मदद से घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया|  घटना स्थल पर चाचा का पैर की हड्डी पूरी तरह टूट गयी थी जिसे डायल 112 के आरक्षक नारायण यादव और सोनू सोनकर ने लकड़ी का सपोर्ट बनाकर कर पैर में बांधा जिसे चालक जैतराम साहू ने हॉस्पिटल तक पहुंचाया| 

See also  पामगढ़ : नहर में मिली व्यक्ति की तैरती हुई लाश, जाँच में जुटी पुलिस