जांजगीर जिला में बाइक और कार में जोरदार टक्कर भिड़त, एक गंभीर, दूसरा घायल

JJohar36garh News|जांजगीर जिले के अकलतरा ग्राम पंचायत तरौद मेन रोड पर बाइक और कार में जोरदार भिड़त हो गयी। बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर है जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर अकलतरा पुलिस हॉस्पिटल पहुँची और जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार तरौद ओवरसीज बैंक के पास पल्सर बाइक व कार में जोरदार भिड़त हो गयी। घटना स्थल पर स्थानीय लोगो ने बताया कि कार पर सवार पिता पुत्र बेटी बिलासपुर से शिवरीनारायण किसी काम से जा रहे थे वही बाइक सवार दो युवक अकलतरा की ओर जा रहे थे। जहां दोनो का आपस मे भिड़त हो गयी । स्थानिय व राहगीरों के मदद से घायलों को ऑटो में भरकर अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां बाइक सवार एक युवक के हालात को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वही बाइक सवार दूसरा युवक का उपचार जारी है। जबकि कार पर सवार लोगो को मामूली चोटें आई है।घटना की सूचना पर अकलतरा पुलिस हॉस्पिटल पहुँची और जांच में जुटी हुई है।

See also  CG : शराब से भरा एक ट्रक पलटा, देखते ही देखते ग्रामीणों की लगी भीड़