अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया क्वारंटीन सेंटर बिर्रा और सिलादेही का निरीक्षण

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा ,सिलादेही में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस श्रीमती मधुलिका सिंह  ने आज सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी और कर्मचारियों को सेंटर के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने क्वारंटीन केंद्र बिर्रा जय भारत , जीनियस पब्लिक स्कूल , हाई स्कूल सीलादेही का भौतिक निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अपर क्लेक्टर  द्वारा क्वारंटीन केंद्र बिर्रा मे  शपथ पत्र भरवाने, गर्भवती  एवं शिशुवती महिलाओं को रेडी टु ईंट देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी मे लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को भी शारीरिक दूरी  क़ा पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा। क्वारंटीन सेंटर में शारीरिक स्वच्छता के लिए हेंडवाश, सेनेटाइजर की ब्यवस्था,स्वच्छ पेयजल  प्रतिदिन समय पर  भोजन पर की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बम्हनीडीह नायब तहसीलदार गरीमा मनहर भी मौजूद थीं।

See also  न्यायधानी के तिफरा इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या