VIDEO : जांजगीर जिला में महामारी के बीच अब्यवस्था, ऐसे में कैसे रुकेगा संक्रमण 

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिसमे जांजगीर जिला भी अछूता नही रहा रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिल रहे है।  जिले के  विकासखण्ड अकलतरा में भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिसके बावजूद भी इसका कोई परवाह आम जनता पर नही पढ़ रहा है। आज भी लोग कोरोना को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे है | 


अकलतरा के बनाहील में रविवार को सप्ताहिक बाजार लगता है।  बाजार में सब्जी बेचने  वाले सड़को पर अपना बाजार लगाए थे । जहाँ सब्जी वाले तो दूर सब्जी खरीदने पहुँचे अधिकांश लोग भी बिना मास्क लगाए बेखौफ होकर घूम – घूम कर सब्जी खरीद रहे थे ।
पकरिया में सैलून संचालक पिता पुत्र संक्रमित पाए गए साथ ही नरियरा में भी कई संक्रमित मिले है। इसके बावजूद बनाहिल बाजार में अधिकांश ये दोनों गांव के लोग सब्जी लेने बाजार जाते है।  इससे संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है | 

See also  मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को असामयिक बारिश से हुई क्षति का आंकलन करने के दिए निर्देश

रविवार को  सब्जी दुकान सड़कों पर लगा था  जिसके वजह से सड़क के चारो ओर भारी वाहनों का जमावड़ा लग गया था|  जिसके कारण  आम लोगों राहगीरों को कभी परेशानी का सामना करना पड़ा |