बंदूक के दम पर गैंगरेप, शिकायत के बाद भी तीन दिन तक मामला लटकाए

Johar36garh News (Web Desk)|उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की महिला के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि पुलिस ने भी मदद नहीं की। समर गार्डन चौकी में तहरीर दी लेकिन तीन दिन तक मामला लटकाए रखा गया। अंत में रविवार को पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देते हुए तीन आरोपियों को नामजद कराया। इसके बाद, पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

पीड़िता का आरोप है कि तीन माह पूर्व उसके भाई का मेहताब से विवाद हो गया था। इससे मेहताब रंजिश रखने लगा था। पीड़िता के मुताबिक, 21 अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी मेहताब, सरताज और हकीम घर में घुस आए। बंधक बनाकर तमंचे के बल पर तीनों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि समर गार्डन चौकी पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मेडिकल तक नहीं कराया। परेशान होकर रविवार को लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और तहरीर दी। तीनों आरोपियों को नामजद कराते हुए शिकायत दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

See also  IMD का अलर्ट: 12 अगस्त तक हो सकती है मूसलाधार बारिश, इन जिलों के लिए सख्त चेतावनी

पीड़िता का मेडिकल कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा। वहीं इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि जांच की जा रही है। कार्रवाई कराई जाएगी।