Breaking News : बाराद्वार में हुई डकैती का पर्दाफ़ाश, 7 लोगों ने पुलिस बनकर दिया था घटना को अंजाम, घर से लुटे थे नकदी समेत जेवरात

Johar36garh News|जांजगीर जिला के बाराद्वार रायपुरा भाठापारा में 23-24 अक्टूबर की मध्यरात्रि में 7 युवक अपने आपको क्राइम ब्रांच पुलिस बताया और शराब बेचने का आरोप लगाकर घर की तलाशी ली| आरोपियों ने घर में नकदी और जेवरात की लूट कर फरार हो गए| इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है| उनके पास से बन्दुक, जेवरात, नकदी, काम्बेट ड्रेस सहित वारदात में शामिल सफारी वाहन को जप्त किया है |

इस मामले का फर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बाराद्वार के अलावा सक्ति, चाम्पा सरगांव थाना को अलर्ट करते हुए नाकेबंदी की गई थी |  सभी थानों के स्टॉप अपने-अपने क्षेत्र में जानकारी जुटाने में भीड़ गए | इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर  मालखरौदा के मती रात्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो डकैती की वारदात का खुलासा हो गया|  उसने बताया की घटना में  छोटे सीपत, मालखरौदा के पुष्पेंद्र सोनवानी,  सपिया, डभरा का ओमप्रकाश बर्मन, मरघटी, हसौद का अजय कश्यप व  तुलेश यादव, रनपोटा, हसौद का सतीश कुर्रे और लखुर्री के टेकचंद चन्द्रा को गिरफ्तार किया है |

आपको बता दे की सातों देर रात हथियारो से लेश होकर घर आये और अपने आप को क्राइम ब्रांच के लोग बताते हुए ग्रामीण परिवार को दारू बेचते हो कहकर धमकाने लगे और जबरन उन्हें गाड़ी में बैठाकर बंधक बना लिया और बाकी के लूटेरे तलाशी लेने के नाम पर पीड़ित के घर मे घुसकर घर मे रखे नगद ओर जेवर निकाल लिए ओर पीड़ित परिवार को धमकाते हुए वहाँ से भाग निकले।

 

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के भाषण को सुना

इसे भी देखें ⇓⇓⇓

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/farji-kraim-brach-bankar-loot/