भाई-बहन में हुआ प्यार फिर की शादी, परिजनों ने पुतला बना किया दोनों का अंतिम संस्कार

JJohar36garh News|अक्सर आप अजीबोगरीब सुनते रहते है. एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला झारखंड में प्यार और शादी रचाने का सामने आया है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. इस खबर को जानकर नाराज परिवारवालों ने भी दोनों को अनोखी सजा दी है. यह मामला है चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के धनगड़ा पंचायत के खरिका का है. वहां रहने वाली एक युवती को अपने ही भाई से प्यार हो गया. दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन हैं जो अब पति-पत्नी बन चुके हैं.
खरिका गांव में हुई इस घटना से दोनों के परिजन बहुत ही नाराज हैं. दोनों एक ही घर में रहते थे और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. इसके बाद युवती के कहने पर चचेरे भाई ने उससे विवाह कर लिया. इसके बाद नाराज परिजनों ने बीते शनिवार को युवती का पुतला बनाया और उसकी शवयात्रा निकाल दी. इतना ही नहीं परिजन उसके पुतले को श्मशान घाट भी लेकर गए और बाकायदा वहां उसका अंतिम संस्कार भी किया.

See also  असम के चाय बागानों के श्रमिकों की मजदूरी कम, योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियां : कैग रिपोर्ट

इस घटना से आहत युवती के पिता और परिजनों ने उसके साथ सभी संबंध समाप्त करने की बात भी कही. युवती की मां का कहना है कि बेटी की इस हरकत ने समाज में उनकी साख को नुकसान पहुंचाया है. वहीं युवक के परिजन भी इस घटना के बाद उससे नाराज हैं और उससे संबंध तोड़ने की बात कही है. शादी के बाद दोनों घर नहीं लौटे हैं. युवती के इस अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी मौजूद रहे और सब ने इस शादी पर आपत्ति जताई.