बारिश से भरभरा कर गिर गई 7 मंजिला इमारत, कुछ घंटे पहले ही कराया था खाली

JJohar36garh News|हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक 7 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह (Shimla 7 Story Building Collapses) गई. यह घटना कच्चीघाटी इलाके में हुई. गनीमत ये रही कि बिल्डिंग को ढहने से पहले ही खाली करा लिया गया था. इसकी वजह से कोई जान या माल का नुकासन नहीं हुआ है. घटना पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री (Himachal Minister) सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि बिल्डिंग ढहने के कारणों की तकनीकी जांच कराई जाएगी.

मंत्री सुरेश भारद्वाज (Suresh Bhardwaj)  का कहना है कि आसपास की जिन बिल्डिंग्स को खतरा हो सकता था उन्हें प्रशासन ने खाली करा दिया है. उन्होंने कहा कि यहां पर रह रहे 8-10 परिवारों को सरकार की तरफ से पुनर्वास के लिए राहत मुहैया कराई जाएगी. बिल्डिंग गिरने का वीडियो (Building Video) सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से देखते ही देखते एक सात मंजिला इमारत जमींदोज हो गई.

See also  नेतन्याहू के गाजा प्लान में टक्कर: इस मुस्लिम देश ने दिया जोरदार विरोध, UK-रूस और ऑस्ट्रेलिया भी साथ

इमारत के ढहने के समय शिमला प्रशासन मौके पर ही मौजूद था. मामले की खबर मिलते ही डिप्टी मेयर और डीसी भी मौके पर पहुंच गए. शिमला के डिप्टी मेयर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि बारिश की वजह से दर्शन कॉटेज नाम की इमारत की नींव काफी कमजोर हो गई थी. समय से इसे खाली करा लिया गया था. जिसकी वजह से जान-माल का नुकसान होने से बच गया. देखते ही देखते बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

यह घटना शिमला के कच्ची घाटी इलाके का है. बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से इमारत काफी कमजोर हो गई थी. प्रशासन लगातार इस पर नजर बनाए हुए था. समय रहते ही इमारत को खाली करवा लिया गया था. सभी परिवार बिल्डिंग से बाहर जा चुके थे. उसके बाद इमारत भरभराकर गिर गई. प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ा हादास होने से टल गया. किसी की भी जान नहीं गई है.

See also  भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर